NSUI कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद को विरोध में खिलाए लड्डू, निशिकांत बोले- सभी को भाजयुमो में लेकर आऊंगा
कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित निशिकांत दुबे के आवास के बाहर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद को न सिर्फ फूल भेंट किए, बल्कि उन्हें लड्डू भी खिलाए।

नई दिल्ली (आरएनआई) भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस पर विपक्ष के साथ मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया था। साथ ही भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर भी आरोप लगाए। इसके खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित निशिकांत दुबे के आवास के बाहर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद को न सिर्फ फूल भेंट किए, बल्कि उन्हें लड्डू भी खिलाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






