MCD स्थायी समिति के चुनाव को लेकर विधानसभा में हंगामा, AAP ने बताया लोकतंत्र की हत्या
आप के विधायकों ने कहा निगम में लोकतंत्र की हत्या हुई। एलजी ने पीछे के रास्ते से चुनाव करवाने की कोशिश की। जबकि चुनाव करवाने की जिम्मेदारी मेयर की होती है।

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली नगर निगम में चुनाव के मसले पर दिल्ली विधान सभा में हंगामा हुआ है। आप के विधायकों ने कहा निगम में लोकतंत्र की हत्या हुई। एलजी ने पीछे के रास्ते से चुनाव करवाने की कोशिश की। जबकि चुनाव करवाने की जिम्मेदारी मेयर की होती है।
भाजपा विधायक अभय वर्मा ने कहा कि निगम चुनाव में आप ने लोकतंत्र की हत्या की। चुनाव की तारीख पहले ही घोषित हो गई है। फिर चुनाव को होने क्यों नहीं होने दे रही है।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने गलत तरीके से दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की। लगता है उप राज्यपाल ने चंडीगढ़ में हुई घटना से सीख नहीं ली। इस घटना से बहुत दुखद हूं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






