8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या के आरोपी को फांसी की मांग करते हुये ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mar 13, 2023 - 17:15
 0  5.5k

हरदोई। जिले थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव अनंगपुर में होली के दिन तय एक बहशी दरिंदे ने अपनी 8बर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कृष्णा पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आज अचानक मृतका के परिजनों ने अनंगपुर चौराहे पर धरना देकर फांसी की मांग करते हुये प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की खबर जैसे ही गांव व आसपास के गांवों में पहुची हजारों ग्रामीण जिसमें महिला, पुरुष, बच्चे शामिल थे हाथों में तख्तियां उठाते अनंगपुर चौराहे पर जमा होने लगे। भारी भीड़ के चलते शाहाबाद, पाली, कांट, अल्लागंज मार्ग अवरूद्ध हो गया। प्रदर्शन की खबर लगते ही थानाध्यक्ष पचदेवरा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों समेत प्रदर्शनकारी ग्रामीणो को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी ग्रामीण नहीं माने जिसपर पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मृतका छाया के परिजनों ने बताया कि आरोपी कृष्णा पाठक के भाई, राजू, अमित, अरविंद पुत्रगण छोटेलाल वह आरोपी की मां श्रीमती चिंता जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय तथा आरोपी को फांसी दी जाये। जिस पर सीओ ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी चौराहे पर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)