50 घंटे बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार
संपत्ति विभाग के चलते भाई बहन में होती रही तकरार, सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस अभिरक्षा में अंतिम संस्कार करने के लिए आदेश।

मथुरा (आरएनआई) शुक्रवार की शाम को शहर कोतवाली इलाके की द्वारकापुरी कॉलोनी में रहने वाले 63 वर्षीय वृद्ध अशोक चौधरी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अशोक चौधरी का पत्नी से तलाक हो गया था। उनके कोई बच्चा नहीं है अशोक चौधरी अपनी मां के साथ रहते थे। अशोक चौधरी की मौत के बाद भाई बहनों में संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इस मामले में रविवार सुबह तक दोनों पक्षों में सुलह न होने के कारण व्रद्ध का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस अभिरक्षा में अंतिम संस्कार करने के आदेश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद परिवार अब सामाजिक संस्था से अंतिम संस्कार करने की सहमति बन रहा है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






