43 सीटों पर तीन बजे तक 59.28 फीसदी से अधिक मतदान

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहे हैं। पहले चरण में राज्य की 43 सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। वोटिंग शाम पांच बजे तक होगी। राज्य के लगभग 1.37 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। तीन बजे तक 59.28 फीसदी से अधिक वोटिंग हो चुकी है।

Nov 13, 2024 - 15:20
 0  513
43 सीटों पर तीन बजे तक 59.28 फीसदी से अधिक मतदान

रांची (आरएनआई) वोटर टर्नआउट एप पर जारी निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक तीन बजे तक 59.28 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए पहुंचे।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा, 'एक बजे तक अनुमानित मतदान 46.25% है। सबसे ज़्यादा मतदान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 53.87%, बहरागोड़ा में 53.86% और खरसावां में 53.68% रहा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक मिली जानकारी के अनुसार भवनाथपुर में 2, जमशेदपुर में 3 मामले में FIR दर्ज की गई है।'

झारखंड के देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज झारखंड में पहले चरण का मतदान हो रहा है। 'रोटी-बेटी और माटी' को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है। भाजपा ने नारी शक्ति और नौजवानों के भविष्य के लिए जो गारंटियां दी हैं उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है। हमारा ये संथाल का क्षेत्र भी इस बार नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। संथाल में इस बार JMM-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।

बिहार मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, 'झारखंड में तेजी से मतदान जारी। मेरी जानकारी के मुताबिक एनडीए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिम में हमारे दो जद(यू) उम्मीदवार सरयू राय और राजा पीटर चुनाव लड़ रहे हैं। लोग जद (यू) के लिए मतदान कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि हम दोनों सीटों से जीतेंगे और राजग सरकार बनाएगा।

Follow          RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.