33 साल की उम्र में इन्फ्लुएंसर को दो बार पड़ा दिल का दौरा
लारिसा बोर्गेस 20 अगस्त को ग्रैमाडो जाने के लिए यात्रा कर रही थीं, तभी उनको दिल का दौरा पड़ा। तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वह कोमा में चली गईं।

ब्राजील। (आरएनआई) ब्राजील की इन्फ्लुएंसर लारिसा बोर्गेस, जो पूरी दुनिया को फिट रहने का मंत्र देती थीं। वो खुद महज 33 साल की उम्र में जिंदगी से हार गईं। दरअसल, उनकी मौत दो बार दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बोर्गेस ने करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ी और आखिरकार सोमवार को हार मान ली। परिवार ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है।
परिवार ने कहा कि महज 33 साल की उम्र में किसी दयालु और नेक इंसान को खोना सदमे जैसा है। हमारे दिल टूट गए हैं। हम बहुत लंबे समय तक इस क्षति को भुला नहीं सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने जीवन के लिए साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी।
लारिसा बोर्गेस 20 अगस्त को ग्रैमाडो जाने के लिए यात्रा कर रही थीं, तभी उनको दिल का दौरा पड़ा। तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वह कोमा में चली गई। बाद में, उन्हें फिर से दिल का दौरा पड़ा और उसके तुरंत बाद उनकी मृत्यु हो गई। इन्फ्लुएंसर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा उस समय वह शायद नशे में थीं। उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया है। डिप्टी गुस्तावो बार्सेलोस ने बताया प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि वह नशीले पदार्थ का सेवन करती थी। अधिकारी ने कहा कि शायद शराब पीने के कारण ऐसा हुआ है। आगे जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?






