28 से 30 दिसम्बर तक ग्रामों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए:- जिलाधिकारी

Dec 14, 2023 - 15:27
Dec 14, 2023 - 15:28
 0  378
28 से 30 दिसम्बर तक ग्रामों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए:- जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई)आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन मॉडल शॉप का निर्माण जल्द कराया जाए। अवशेष भूमि चिन्हीकरण का कार्य जल्द कराया जाए। राशन कार्डों के सत्यापन में तेजी लायी जाए। ग्राम चौपाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर 28 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक ग्रामों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। जनपद स्तरीय मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। संगोष्ठी का आयोजन किया जाए। सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। ग्राम-चौपाल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जनपद स्तरीय कार्यक्रम की भांति ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाए। जनपद में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में तेजी लायी जाए। 15वें वित्त व राज्य वित्त की धनराशि के नियमानुसार व्यय को सुनिश्चित कराया जाए। विकास कार्य किये जायें। विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)