2023 में 59000 भारतीयों को मिली अमेरिकी नागरिकता
अमेरिका ने वित्तीय वर्ष 2023 में 8.7 लाख विदेशी नागरिकों को देश की नागरिकता दी है।2023 वित्तीय वर्ष में 59000 भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता मिली है, जो वित्तीय वर्ष में दी गई कुल नागरिकता का 6.7% है।

वाशिंगटन (आरएनआई) संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2023 में 59000 भारतीयों को नागरिकता दी है। यह जानकारी अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं यूएससीआईएस द्वारा जारी की गई वार्षिक प्रगति रिपोर्ट- 2023 से मिली है। भारत के साथ-साथ अमेरिका ने अन्य देशों के लोगों को भी नागरिकता दी है।
अमेरिका ने वित्तीय वर्ष 2023 में 8.7 लाख विदेशी नागरिकों को देश की नागरिकता दी है। 2023 वित्तीय वर्ष में 59000 भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता मिली है, जो वित्तीय वर्ष में दी गई कुल नागरिकता का 6.7% है। इसके अलावा, अमेरिका ने सबसे अधिक मैक्सिकन लोगों को नागरिकता दी है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष में 1.1 लाख से अधिक मैक्सिकन को अमेरिकी नागरिकता मिली है, जो वित्तीय वर्ष में दी गई कुल नागरिकता का 12.7% है। वहीं, 44,800 फिलीपींस तो 35,200 डोमिनिकन गणराज्य के नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता दी गई है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






