2 अगस्त से शुरू होगा कलेक्टर संवाद कार्यक्रम, घर बैठे कर सकेंगे बातचीत

Jul 27, 2024 - 19:32
Jul 27, 2024 - 19:33
 0  540
2 अगस्त से शुरू होगा कलेक्टर संवाद कार्यक्रम, घर बैठे कर सकेंगे बातचीत

शहडोल (आरएनआई) शहडोल के कलेक्टर तरुण भटनागर ने जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए एक नई पहल शुरू की है। दरअसल, कलेक्टर संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। जिसके तहत, अब हर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक वे फोन के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। इसके लिए उन्होंने दूरभाष क्रमांक 07652_ 241700 जारी किया है। बता दें कि यह कदम प्रशासन तक लोगों की पहुंच को आसान बनाने और उनकी समस्याओं को तेजी से हल करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

देना होगा रिपोर्ट
कलेक्टर तरुण भटनागर ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक शुक्रवार को निर्धारित समय पर लोग सीधे फोन के माध्यम से अपनी समस्याएं उन्हें बता सकेंगे। इससे उन्हें शहडोल कलेक्ट्रेट आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग घर बैठे ही अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं, जिससे प्रशासन की पहुंच और जनता की समस्याओं के समाधान में आसानी होगी। बता दें कि जो भी शिकायतें प्राप्त होंगी, उनका तत्काल समाधान किया जाएगा। संबंधित विभाग की शिकायतों के मामले में उस विभाग के अधिकारियों को बुलाया जाएगा। वहीं, समस्या का समाधान होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी कलेक्टर को अपने समाधान की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

समस्याओं को सुलझाने का प्रयास
आगे कलेक्टर ने सूचित किया कि कलेक्टर संवाद कार्यक्रम इस सप्ताह से लागू हो जाएगा। हर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक कोई अन्य बैठकें आयोजित नहीं की जाएंगी। यदि किसी विशेष कार्य या दौरे के कारण वे व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध नहीं हो सकेंगे, तो इस समय के दौरान अन्य जिम्मेदार अधिकारी जनता की समस्याएं सुनने के लिए फोन पर उपलब्ध रहेंगे। इस तरह से सभी शिकायतों और समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow