18 जून को अलीगढ़ आएंगे सांसद चंद्रशेखर आजाद, धरने में होंगे शामिल
गौरव की हत्या के बाद एक व्यक्ति को नामजद किया गया। उसकी गिरफ्तारी न होने पर परिवार छह दिन से धरने पर है। दो दिन पहले नामजद किशोर ने समर्पण कर दिया। मगर अब परिवार की मांग है कि घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाए।

अलीगढ़ (आरएनआई) अलीगढ़ में अकराबाद के गांव बहादुरगढ़ी के अनुसूचित युवक गौरव की अपहरण के बाद हत्या के मामले में परिवार द्वारा घंटाघर पार्क में दिया जा रहा धरना 15 जून को भी जारी है। यह धरने का छठवां दिन है। इस धरने को आजाद समाज पार्टी ने समर्थन दे दिया है और 18 जून को पार्टी अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद धरने पर आएंगे।
गौरव की हत्या के बाद एक व्यक्ति को नामजद किया गया। उसकी गिरफ्तारी न होने पर परिवार छह दिन से धरने पर है। दो दिन पहले नामजद किशोर ने समर्पण कर दिया। मगर अब परिवार की मांग है कि घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाए। 14 जून को गौरव की पत्नी ने वीडियो जारी कर मामले में न्याय मांगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






