आर आर इण्टर कालेज ग्राउंड में 17 फरवरी को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन

Feb 9, 2023 - 22:58
Feb 10, 2023 - 00:09
 0  567
आर आर इण्टर कालेज ग्राउंड में 17 फरवरी को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन

हरदोई (आरएनआई) जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 17 फरवरी 2023 को आर० आर० इन्टर कालेज में 9 बजे एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन जायेगा। उन्होंने बताया है कि जनपद में कुल 600 जोडों का विवाह का आयोजन मुख्यालय स्तर पर किया जायेगा। जिसमें कुल रु 51000/- की धनराशि जोडां की दर से देय होगी। जिसमें कन्या के बैंक खाते में रु 35000/- उपहार के रुप में सामाग्री रु 10,000/- व कार्यक्रम आयेजन हेतु रु 6000/- की धनराशि व्यय होगी। उक्त योजनान्तर्गत गरीब एवं असहाय इच्छुक आवेदन अपने-अपने सम्बंधित विकास खण्ड, नगर क्षेत्र, नगर पंचायत व जिला पंचायत हरदोई में 05 दिवस के अन्दर आवेदन उपलब्ध करायें। उक्त आवेदन विकास खण्ड नगर क्षेत्र, नगर पंचायत व जिला पंचायत से सूची प्राप्त/आवेदनों को पुनः जाँच करने के उपरान्त स्वीकृत की कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)