16 IAS अधिकारीयों के ट्रांसफर, अवनीश राय बदायूं DM बनें

Apr 15, 2025 - 23:22
Apr 16, 2025 - 09:25
 0  2.5k
16 IAS अधिकारीयों के ट्रांसफर, अवनीश राय बदायूं DM बनें

लखनऊ / बदायूं (आरएनआई) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें छह जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।

निखिल टीकाराम फुण्डे को अयोध्या का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि पूर्व डीएम चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चंदौली प्रयागराज नगर निगम के पूर्व नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

अमेठीसहारनपुर नगर निगम के पूर्व नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि पूर्व डीएम निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है।

इटावा कन्नौज के पूर्व डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि पूर्व डीएम अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम नियुक्त किया गया है।

कन्नौज आईएएस आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

बदायूं अवनीश कुमार राय को बदायूं का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व डीएम निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वेटिंग में चल रहे राजकुमार प्रथम को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय आयुष मिशन के पूर्व मिशन निदेशक महेंद्र वर्मा को उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) का सचिव नियुक्त किया गया है।

आईएएस शिपू गिरी को सहारनपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

जौनपुर के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी सीलम साइ तेजा को प्रयागराज नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। हाल ही में 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0