15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

Jan 25, 2025 - 16:17
Jan 25, 2025 - 16:17
 0  378
15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

कछौना, हरदोई( आरएनआई )15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी नारायण सिंह के नेतृत्व में कस्बा के श्री जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज पतसेनी कछौना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में मनमोहक व आप प्रेरणादाई मताधिकार स्लोगन लिखे, रंगोली बनाई। कस्बा में छात्र-छात्राओं ने मताधिकार लोकतंत्र की मजबूती को लेकर नारे लिखे, पट्टिकाओं व उद्घोष के साथ उत्साह पूर्वक रैली निकाली। आम जानमालास में लोकतंत्र के प्रति आस्था व विश्वास की मजबूती हेतु जागरूकता की गई। उप जिलाधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायण सिंह ने बताया 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2025 को आयोग ने 75 वर्ष की यात्रा पूरी कर ली है। यह दिन मतदाताओं को समर्पित है। जिसमें सबसे ज्यादा युवाओं को आगे आकर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी अच्छे नागरिक के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन करें, आज महिलाएं, दिव्यांगजन, थर्ड जेण्डर, सीनियर सिटीजनों ने बढ़-चढ़कर आगे आकर लोकतंत्र में अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। लोकतंत्र की आवाज को बुलंद किया। सभी की जागरूकता व सही निर्णय लेने के के कारण लोकतंत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। हमारे देश में 100 करोड़ मतदाता की संख्या का आंकड़ा छू रहा है। छात्र-छात्राओं ने कस्बा में पूरे उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली। इस कार्यक्रम में युवा मतदाताओं छात्र-छात्राओं को निर्वाचन कार्ड वितरित किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉ० शिवराज सिंह पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी के०के० त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार कानूनगो रविंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपिक जय बहादुर सिंह, राजस्व कर्मी अनूप शुक्ला, राहुल सिंह, अनुपम राठौर, प्रवीण दिवाकर, सचिन गुप्ता, सभासदगण ज्ञानी राम मौर्य, एजाज अहमद, परिषदीय विद्यालय के शिक्षकगण व श्री जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज पतसेनी कछौना के शिक्षकगण व प्रबुद्धजन सनोज राठौर सहित छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)