133 वें वार्षिक कंस वध एवं श्री कृष्ण- बलराम आगमन व कृष्ण लीला का हुआ जोरदार मंचन दुनिया को छोड़ देना पर मोदी- योगी को मत छोड़ना- स्वतंत्र देव

Nov 24, 2023 - 20:42
Nov 24, 2023 - 21:28
 0  351
133 वें वार्षिक कंस वध एवं श्री कृष्ण- बलराम आगमन व कृष्ण लीला का हुआ जोरदार मंचन            दुनिया को छोड़ देना पर मोदी- योगी को मत छोड़ना- स्वतंत्र देव

हाथरस 24 नवंबर । शहर के रामलीला मैदान में रोट समिति के तत्वाधान में आयोजित 133 वां वार्षिक कंस वध, श्री कृष्ण बलराम आगमन एंव मधुर कृष्ण लीला का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाग लिया और कृष्ण- बलराम का स्वागत किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ब्रज क्षेत्र के लिए मोदी योगी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया गया ।।     कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला माहौर, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एलएन शर्मा एडवोकेट आदि जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर आईएएस प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग प्रशांत शर्मा, कार्यक्रम की संरक्षक पॉलोमी शुक्ला के अलावा कार्यक्रम के आयोजक विमलेश-जगदीश प्रसाद शर्मा, बीनेश, उमेश, डॉ. शेखर शर्मा, अमित श्रोती आदि ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर जोशीला स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने श्रीकृष्ण बलराम जी का पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना कर अभिवादन किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री चौधरी उदय भान सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला माहौर, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी तथा मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया l शहर के प्रमुख सामजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं आयोजकों ने मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और कार्यक्रम में पधारे पदाधिकारियों के अलावा आगुन्तको का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।कैबिनेट जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का युवा समाजसेवी सुधीर पचौरी, अधीर पचौरी, दिनेश शर्मा, बौ. प्रशांत शर्मा, विश्व हिंदू महासभा की ओर से जिला प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह गहलोत, प्रशांत मिश्र, प्रखर श्रीमती रूमी अग्रवाल आदि ने  चांदी का मुकुट पहनाया। वहीं इनके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा सिंह , रमन माहौर के अलावा व्यापारी समाज की ओर से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु गौतम, अनिल वार्षर्णय  तेल वाले, संजीव आंधीवाल, शहर अध्यक्ष तरुण पंकज, लोकेश अग्रवाल, शहर महामंत्री विजय वार्ष्णेय, चिकित्सकों की ओर से डॉ. आरसी गोला, डॉ. भरत यादव, ब्राह्मण समाज की ओर से गोपाल बाबू शर्मा एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष मुरसान गिर्राज किशोर शर्मा, विशाल सारस्वत, रोहित शर्मा, उमेश शर्मा, करन पंडित, सुरेश चंद्र शर्मा, बौ.प्रशांत शर्मा, कपिल मोहन गौड़ एडवोकेट, स्वर्णकार सभा व सर्राफा कमेटी की ओर से राजकुमार वर्मा, अरविंद सोनी , बौ.रमन मूर्ति शर्मा, पाठक जी आदि ने चांदी की राधा कृष्ण की प्रतिमा मुख्य अतिथि को भेंट की। जबकि निस्वार्थ सेवा संस्थान की ओर से चंद्रप्रकाश अग्रवाल, नीरज गोयल, नितिन अग्रवाल, ध्रुव वार्ष्णेय, रविंद्र सिंह, तरुण राघव, अमित गुलाटी, गौ सेवक संघ की ओर से आशुतोष पाठक, रोहित पाठक, विशाल पंडित, आर्यन चौधरी, भरत चौधरी, अपराध निरोधक समिति की ओर से विशाल शर्मा, उदित शर्मा, निशांत उपाध्याय, निखिल दुबे, काजल कटारा आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया l कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने किया।।  
रामलीला मैदान में 133 वें बार्षिक मधुर कृष्ण लीला कंस वध लीला में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कृष्ण बलराम जी को फूलों से पुष्प वर्षा कर व नमन कर नंगे पैर  मंच संभाला और विपक्ष पर जमकर प्रहार करते हुए जनता से अपना व अपने बच्चों का सही भविष्य बनाने के लिए योगी मोदी का साथ देने का अनुरोध किया।।  
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि।योगी मोदी की सरकार गीता के उपदेशों पर चल रही है । आप जो भी कहते हैं उसे कोई ना कोई ऊपर नोट करता है और कभी ना कभी किसी को उस समस्या को खत्म करने के लिए भेजता है। आज उन्होंने मोदी और योगी को भेजा है । 1916 में महात्मा गांधी ने कहा था गोबर के ढेर, छोटी सी गन्दी गलियों में कौन काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जाएगा । लेकिन 100 साल बाद मोदी जी ने 2016 में काशी विश्वनाथ को सुंदर कॉरिडोर बना दिया। आज गोबर के ढेर को खत्म कर दिया है।गलियों को चौड़ा कर दिया है।आज गंगा के घाट पर कहीं पर भी कागज का टुकड़ा भी नहीं मिलेगा । आज के युवा जींस पहनते हैं और पार्टी करते हैं उन्होंने उन युवाओं से अपील की कि सोच बदलो देश बदलेगा । योगी मोदी के शासन में देश बदल रहा है। रामलीला, रासलीला की ओर लोग ध्यान कर रहे हैं । संस्कार बढ़ रहे हैं । आज 1 साल में 21 करोड़ से अधिक लोग वृन्दावन, मथुरा, काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए आते हैं । आज एक रिक्शा चलाने वाला, ठेला लगाने वाला हो ,फड़ लगाने वाले सभी को रोजगार मिला है। यदि आज देखोगे तो वृंदावन या मथुरा हो या काशी कहीं एक इंच जमीन नहीं मिलेगी । तीर्थ स्थल बदला है योगी और मोदी का शासन है।।               कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि पहले लोग हरिद्वार में रात को रूक जाया करते थे लेकिन आज रात को 12 बजे भी हाथरस की बेटी गहने पहनकर अपने घर जा सकती है, उसे डर नहीं लगता। दुनिया में सभी को छोड़ देना पर योगी मोदी को मत छोड़ना। जरूरत पड़ी तो वह आपको चम्मच से भी खाना खिलाएंगे।आपने देखा होगा जो कभी भारत माता की जय बोलने पर गोलियां चलाए करते थे, आज योगी मोदी के लंदन में उतरने पर वहां भारत माता की जय बोलते हैं। वही स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से संस्कार के जागरूक करने की बातें की ।।  
कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जी-20 में मोदी जी ने नारा दिया था, सब शांति सर्व शांति के मार्ग पर चलें। कुछ लोग पहले व्यवस्था को भंग कराया करते थे लेकिन आज सब बदल गया है । आज गरीबों की सेवा और उनके सम्मान के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने बड़े काम किए। अटल बिहारी वाजपेई ने आते ही ग्रामों को सीसी रोड दिए । आम जन को 1रुपये किलो में घर-घर राशन दिया। वहीं आज मोदी  ने भी राशन दिया, शौचालय दिए, 80 करोड़ से अधिक लोगों को आवास दिए, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नेशनल सडके दी। देश के बारे में सोच बदली है।इस पर सबको ध्यान देना होगा । वहीं मायावती द्वारा किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के शासन को आपने देखा है, एक गया दूसरा आया।आज योगी का शासन है जो विकास के नाम पर बना है आज लोग खुश हैं, कानून का राज है। आज बिजली हैं, सड़कें है,व्यापार है, तीर्थ स्थलों पर लोग जा रहे हैं रोजगार मिल रहा है lइस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल बाबू शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी, मास्टर सत्यपाल सिंह मदनावत,उमेश शर्मा रौबी, अमित श्राेती, करन शर्मा, रानू पंडित, लवकुश शर्मा, विशाल शर्मा, अरुण उपाध्याय, रणवीर पाठक, कुलदीप लवानिया, प्रवीण कौशिक, राकेश उपाध्याय, सुमित शर्मा ,भारत वर्मा ,विशाल पंडित, शोभित उपाध्याय ,दुर्गादत्त उपाध्याय, संजय ग्रोवर बाटा, सभासद मनीष अग्रवाल पीपा, आचार्य महेंद्र सिंह ,देवेंद्र शर्मा मिठाई वाले, अविनाश तिवारी, मदन गोपाल रावत, अजय शर्मा ,रुपेश गर्ग, अनिल सिसोदिया, नरेश ठाकुर ,केके दीक्षित के अलावा एआरटीओ श्रीमती नीतू सिंह आदि तमाम लोग एवं सामाजिक व स्वयंसेवी  संस्थाओं के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।                                       

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow