सुलतानपुर: 10 वर्षों में भारत की दशा बदली : जितेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री के प्रति लोगों का भरोसा और विश्वास बढ़ा : जितेंद्र सिंह मोदी की गारंटी ने लोगों के जीवन में  लाया बदलाव : जितेंद्र सिंह 56 इंच वाले प्रधानमंत्री से थर-थर कांपते हैं आतंकवादी : नंदी भाजपा का प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन हुआ आयोजित ।

Mar 2, 2024 - 16:59
Mar 2, 2024 - 16:59
 0  594
सुलतानपुर: 10 वर्षों में भारत की दशा बदली : जितेंद्र सिंह

सुलतानपुर (आरएनआई) शनिवार को पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में भारत सरकार के मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा 10 वर्षों में भारत की दशा बदली है।2014 के पहले के भारत और आज के भारत में बहुत अंतर आया है।पीएम के नेतृत्व में देश ने सभी मोर्चों पर विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं।मोदी की गारंटी वाली योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। भारत 11 वीं  विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश है।उन्होंने कहा जो नौजवान फर्स्ट टाइम वोट करेगा उसने 2014 से पहले का जमाना नहीं देखा जब बहाली ही बहाली थी।भ्रष्टाचार घोटाला, आतंकवाद,अखबारों की हेडलाइन बनते थे। देश में निराशा का माहौल था।

प्रधानमंत्री ने 2014 में शपथ ग्रहण के बाद नौजवानों को तोहफा देते हुए अधिकारियों द्वारा सर्टिफिकेट प्रमाणित करने के आदेश को बदल कर स्वप्रमाणित करने का आदेश किया, नौकरी में इंटरव्यू की प्रथा समाप्त कर देश के युवाओं पर भरोसा जताया।आज देश में प्रधानमंत्री के प्रति लोगों का भरोसा और विश्वास बढ़ा है।आज पूरी दुनिया में भारतवंशियों का सम्मान हो रहा है।केंद्रीय मंत्री ने कहा जनमानस का मत है मोदी जी भारी बहुमत से तीसरी बार देश का नेतृत्व करें।उन्होंने कहा प्रबुद्ध वर्ग हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आपकी बात समाज गौर से सुनता है।वह ओपिनियन मेकर्स होते हैं।उन्होंने प्रबुद्धजनों से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।केंद्रीय मंत्री ने इंडिया गठबंधन पर कहा पहले भी आप देख चुके हैं,इस बार एक तरफा चुनाव होगा।विशिष्ट अतिथि यूपी सरकार के मंत्री व क्लस्टर प्रभारी नंदी ने कहा 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री को आप बागडोर देते हैं तों आतंकी थर-थर कांपते हैं। मंत्री ने कहा 2019 में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने घर लगाकर हमला किया तो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करके घर में घुसकर मारा करके जवाब दिया।आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरी महाशक्ति के रूप में देश उभरा है।आज चीन और पाकिस्तान की हिम्मत नहीं है काप जाता है वह भी।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का परिचय कराया। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन करने का आवाह्न किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चार्टर्ड अकाउंटेंट सौरभ कांत ने करते हुए सरकार की तमाम उपलब्धियां की गिनाई।आभार पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, संचालन प्रबुद्ध वर्ग के जिला संयोजक डॉ अनुराग पांडे और समापन विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आनन्द चौबे ने किया। इसके पहले अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।यहां काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह , डॉ आद्या प्रसाद पाण्डेय,पूर्व बार अध्यक्ष ध्रुवराज सिंह, सुंदरलाल टंडन,कलान महाविद्यालय के प्रबन्धक डॉ वेद प्रकाश सिंह,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,वीणा पाण्डेय, विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान,संदीप सिंह,आनन्द द्विवेदी, आलोक आर्या, सुनील वर्मा, डॉ प्रीति प्रकाश, आशीष सिंह रानू, अशोक सिंह,विवेक सिंह विपिन, आकाश जायसवाल, बाबी सिंह,संजय सोमवंशी, प्रणीत बौद्धिक,रेनू तिवारी, रचना अग्रवाल,मंजू तिवारी सहित तमाम प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow