10 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु  जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

Apr 29, 2025 - 17:41
Apr 29, 2025 - 17:42
 0  81
10 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु  जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज दिनाँक 29.04.2025 को  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई  संजीव शुक्ला की अनुमति से दिनाँक 10 मई 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में बैठक की गई। अपर जिला जज द्वारा  प्रशासनिक अधिकारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए तथा यातायात निरीक्षक को ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।उक्त बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत यशपाल,  विद्युत विभाग से संदीप कुमार आकाश वर्मा, सरोज कुमार,सुरेश कुमार विश्वकर्मा,विनोद सक्सेना, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ,नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से नैमिष , सदस्य स्थाई लोक अदालत आशा सिंह व अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)