09 सितंबर को किया जायेगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 

Jul 26, 2023 - 21:34
Jul 26, 2023 - 21:34
 0  540
गुना। 09 सितंबर, 2023 को प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चिन्हित किये गये मुकदमापूर्व एवं न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को निराकरण हेतु रखा जाएगा।
कलेक्‍टर द्वारा समस्‍त जिला अधिकारी, समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी, समस्‍त तहसीलदार तथा समस्‍त मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि 09 सितंबर 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित किये गये प्रकरणों की प्रकृति अनुसार न्यायालय में लंबित/ प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुये विभिन्‍न विभाग से संबंधित निराकरण योग्य प्रकरणों की सूची विवरण सहित तैयार कर तत्काल भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow