हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में नई गिरफ्तारी
मोहम्मद सद्दाम पर रांची में 8.86 एकड़ फर्जी जमीन का रिकॉर्ड रखने का आरोप है। ईडी ने दावा किया कि इस जमीन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था।

रांची (आरएनआई) प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नई गिरफ्तारी की है। मोहम्मद सद्दाम को जमीन घोटाला मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के तहत उसकी हिरासत अपने पास ली है।
इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले 48 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार राजस्व विभाग उप निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद की गिरफ्तारी हो चुकी है। सद्दाम पर रांची में 8.86 एकड़ फर्जी जमीन का रिकॉर्ड रखने का आरोप है। ईडी ने दावा किया कि इस जमीन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था।
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने जनवरी में गिरफ्तार किया था। सोरेन को फिलहाल रांची में होटवर के बिरसा मुंडा जेल में रखा गया है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






