हाथरस: स्विफ्ट कार ईशन नदी में गिरी, मां व उनकी दो बेटियों समेत चार की मौत, छह हुए घायल
कार में दस लोग सवार थे। हादसे में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरूष की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

हाथरस (आरएनआई) हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र की जरेरा पुलिस चौकी अंतर्गत गांव बरसामई के पास एक स्विफ्ट कार ईशन नदी में गिर गई। हादसे में मां व उनकी दो बेटियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, बाकी छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया।
स्विफ्ट कार सवार अलीगढ़ शादी समारोह में गए थे। कार में दस लोग सवार थे। शादी में शामिल होकर कार सवार जलेसर एटा वापस जा रहे थे। हसायन से सिकंदराराऊ होते हुए रात्रि 2 बजे के लगभग नहर के पास से जा रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर ईशन नदी में गिर गई। देर से पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि समय से पुलिस पहुंच जाती तो अन्य लोगों की जान भी बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस में घायलों को भेजा गया।
हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि कार में नौ लोग सवार थे। हादसे में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरूष की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। हाथरस के एसपी ने कार में नौ लोग सवार बताए, जबकि कार में 10 लोग सवार थे।
इनकी हुई मौत
डॉ. बबलू राजपूत (45) पुत्र तुर्शनपाल सिंह राजपूत
पूनम (28) पत्नी मानवेंद्र सिंह
काव्या (3) पुत्री मानवेंद्रसिंह
भूमि (1) पुत्री मानवेंद्र सिंह
ये हुए घायल
चिरांशी पुत्री विमल उम्र 5 वर्ष
सुनीता पत्नी विमल उम्र 35 वर्ष
वैष्णवी पुत्री विमल उम्र 6 वर्ष
कल्पना पुत्री सत्य प्रकाश 12 वर्ष
गुलशन पुत्री राजेंद्र उम्र 18 वर्ष
मंजू पत्नी बबलू उम्र 42
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






