हरियाणा में पांच बजे तक 55.93% मतदान

हरियाणा (आरएनआई) हरियाणा में दस लोकसभा सीटों और करनाल उपचुनाव का भाग्य आज ईवीएम में बंद हो जाएगा। दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाता 223 उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। प्रदेश के 20,031 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।
हिसार संसदीय क्षेत्र में शाम 5.00 बजे तक कुल मतदान 53.85%
नलवा में 59.50%
उचाना कलां 54.10%
हांसी में 53.40%
उकलाना में 55.0%
आदमपुर में 54.90%
नारनौंद में 52.70%
हिसार शहर में 53.0%
बवानीखेड़ा में 49.00%
बरवाला में 53.90%
सिरसा संसदीय क्षेत्र में शाम 5.00 बजे तक कुल मतदान 59.57%
ऐलनाबाद में 63.0%
रानिया में 63.0%
फतेहाबाद में 60.00%
सिरसा में 57.00%
डबवाली में 60.70%
टोहाना में 58.00%
कालांवाली 59.50%
नरवाना में 57.00%
रतिया में 59.00%
भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शाम 5.00 बजे तक कुल 56.11% मतदान
अटेली - 62.80%
महेंद्रगढ़- 63.70%
नारनौल - 60.40%
नांगल चौधरी- 54.30%
दादरी - 52.50%
लोहारू - 56.20%
तोशाम - 54.60%
बाढड़ा - 52.00%
भिवानी - 50.00%
लोकसभा कुरुक्षेत्र सवा 5 बजे तक कुल 57.5% मतदात
1.गुहला-56.9%
2.कैथल-59.4%
3.कलायत-54.8%
4.लाडवा-62.8%
5.पिहोवा-54.2%
6.पूंडरी- 51.7%
7.रादौर-63.6%
8.शाहाबाद-58.0%
9.थानेसर-55.6%
झज्जर के घोसियान मोहल्ला निवासी जोगिदर आज बूथ नंबर 85 पर वोट डालने गए तो उसका वोट पहले डाला मिला। जोगिंदर खेती बाड़ी का काम करता हैं, लेकिन उसकी जगह किसी सरकारी कर्मी ने वोट डाल रखा था। इसकी जानकारी उसने पोलिंग ऑफिसर को दी, लेकिन उन्होंने भी सरकारी कर्मी बताकर वोट पहले डला होने के कारण नहीं डालने दिया। मतदाता सूची में भी उसका नाम के आगे सरकारी कर्मी कि मोहर लगी हुई थी। जोगिंदर के कहा कि उसे सरकारी कर्मी बताकर वोट नहीं डालने दिया गया, लेकिन उसे अब सरकारी नौकरी भी दी जाए।
लोकसभा चुनाव के बीच मुलाना में मतदान केंद्र के बाहर लगे भाजपा के स्टॉल पर प्रधानमंत्री के कटआउट को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी हो गई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






