हरियाणा: पूरे दल-बल के साथ कांग्रेस में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह
हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर दलबदल का सिलसला जारी है। इस कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह कांग्रेस दामन थामने के लिए दिल्ली पहुंचे। इसके बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

जींद (आरएनआई) पूर्व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उनके बेटे और पूर्व बीजेपी नेता बृजेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से जींद जिले की राजनीतिक पर काफी प्रभाव पड़ेगा। चौधरी बीरेंद्र सिंह उचाना से पांच बार जीतकर विधायक बन चुके हैं। वह 1977 से 82, 1982 से 84 1991 से 1996, 1996 से 2000 तथा 2005 से 2009 तक विधायक रहे हैं।
तीन बार वह कैबिनेट मंत्री भी बने। उन्होंने तीन बार सांसद के रूप में भी कार्य किया। पिछली केंद्र सरकार में वह केंद्र में मंत्री भी रहे। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह 2019 में हिसार लोकसभा से सांसद चुने गए थे। अब वह भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में आ गए हैं।
बीरेंद्र सिंह जब कांग्रेस में थे तो वह अपने साथियों को कांग्रेस का टिकट दिलाने के लिए काफी दबाव बनाते थे। उन्होंने अपने समय में कांग्रेस का टिकट भी कई लोगों को दिलवाया था। उस समय कांग्रेस में उनकी काफी मजबूत स्थिति थी। अब एक बार फिर से वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इससे जींद जिले की पांचों विधानसभा सीटों के साथ पूरे हरियाणा की राजनीति पर इसका असर देखने के लिए मिलेगा।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






