हरदोई से एमएलसी अशोक अग्रवाल ने विधानमंडल में उठाई सनातन बोर्ड की स्थापना की मांग 

Dec 16, 2024 - 18:56
Dec 16, 2024 - 18:57
 0  810

हरदोई (आरएनआई)कछौना के मूल निवासी सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में सदन में सनातन बोर्ड ऑफ स्थापना की मांग रखी। सदन ने उचित कदम उठाने की बात कही। इस मुद्दे से सनातन धर्म के मानने वालों में एक आशा की किरण प्रकाशित हुई, उन्होंने कहा सनातन धर्म उद्देश्य वसुदेव कुटुंबकम है। भारत के लोगों के मन में मंदिरों के प्रति प्राचीन काल से श्रद्धा भाव है। लेकिन सैकड़ो मंदिरों को विदेशी आक्रांताओं ने ध्वस्त कर पहचान मिटाने का कार्य किया। हिंदू उपासन स्थलों भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की अभिव्यक्ति है। मंदिरों में आश्रय स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा, चिकित्सा, स्वस्थ पाठशाला के माध्यम से मानव सभ्यता को नई ऊर्जा दी है।मंदिर हिंदू दर्शन की प्रतिमा है। सनातन बोर्ड की सभ्यता से सनातन संस्कृति का विकास होगा। नई पीढ़ी को जानने का अवसर मिलेगा। प्राचीन सनातन संस्कृति धरोहर संस्कृति होगी। धार्मिक स्थलों में पारदर्शिता आएगी। आम जनमानस के जीवन में नई ऊर्जा मिलेगी। इस मुद्दे उठाए जाने से सनातनी विचारधारा के लोगों ने सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल की सराहना की।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)