हरदोई में राष्ट्रीय लोक अदालत का 21 मई को होगा आयोजन

Apr 26, 2023 - 18:42
Apr 26, 2023 - 18:47
 0  378
हरदोई में राष्ट्रीय लोक अदालत का 21 मई को होगा आयोजन

हरदोई (आरएनआई)अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत 13 मई 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि को परिवर्तित किया गया है। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई (दिन रविवार) को मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर पर किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर आज जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको के ऋण संबंधी मामलों को सुलह- समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने के संबंध में समस्त बैंक अधिकारियों को जिला जज द्वारा निर्देश दिए गए। जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको के ऋण संबंधी मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किया जा सके। बैठक में अपर जिला जज अच्छे लाल सरोज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक (बैंक ऑफ इण्डिया) जे. पी. सिंह, पंजाब नेशनल बैंक से पंकज कुमार पांडेय, पंजाब एण्ड सिंध बैंक से मुकुल शुक्ला,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से अमित कुमार त्रिपाठी, आर्यावर्त बैंक से अभिषेक कन्नौजिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सईद हुसैन ,बैंक ऑफ बड़ौदा से संजय कुमार तथा इंडियन बैंक से आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)