हरदोई में अब तक हुई 105 शरणालयों की स्थापना: जिलाधिकारी
हरदोई ( आरएनआई)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि जनपद में गर्रा नदी में आयी बाढ़ में लोगों को प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रकार की सहायता प्रभावित लोगों तक पहुँचायी जा रही है। प्रभावितों की सहायता के लिए मजरे वार लेखपालों की तैनाती की गयी है। आज की अंतिम सूचना के अनुसार कुल 133 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं। जनपद में अब तक 105 शरणालयों की स्थापना की गयी है जहाँ प्रभावितों के रहने व खाने की व्यवस्था की गयी है। प्रभावित क्षेत्रफल 14395.2658 हेक्टेयर है। 48 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गयी है। प्रशासन की ओर से 64 नावों व 16 मोटर बोट की व्यवस्था की गयी है। एनडीआरएफ की टीम लगातार लोगों की सहायता कर रही है। कुल 85 मेडिकल टीमें गठित की गयी हैं। कुल 9920 लोगों को उपचारित किया गया है। ऐसे परिवार जो खाना पकाने में सक्षम नहीं हैं, उनको पका हुआ भोजन दिया जा रहा है। आज 15 जुलाई को बाढ़ प्रभावितों को खाद्यान्न सामग्री के कुल 900 पैकेट उपलब्ध कराये गए। 650 डिग्निटी किट वितरित की गयीं। जनपद के सभी प्रभावित लोगों में कुल 56 पशुपालन विभाग की टीमें लगी हुई हैं। अब तक कुल 13698 लोगों को लंच पैकेट दिया गया। आज तक कुल 20266 लोगों को ओआरएस पैकेट दिया गया। 21870 कलोरीन टैबलेट वितरित करवाई गयीं। आज अपरान्ह 5:00 बजे तक जनपद में कुल 95 पशु चिकित्सा शिविर लगाए गए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आज कुल 4652 पशुओं का उपचार किया गया। 21126 पशुओं का टीकाकरण किया गया। पशुओं हेतु कुल 33 कुंतल भूसे का वितरण कराया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






