हरदोई: डीएम की अध्यक्षता में मतगणना की तैयारियों के सम्बन्ध में हुई बैठक

May 25, 2024 - 18:41
May 25, 2024 - 18:43
 0  702
हरदोई: डीएम की अध्यक्षता में मतगणना की तैयारियों के सम्बन्ध में हुई बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मतगणना की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतगणना की समस्त तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाएं। मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाये। मतगणना स्थल पर अग्निशमन वाहन की व्यवस्था की जाये। स्थल पर मेडिकल कैम्प स्थापित किया जाये। मतगणना के दौरान विद्युत व्यवस्था को निर्बाध रखा जाये। पावर बैक अप की व्यवस्था भी रखी जाये। बैरीकैडिंग आदि की व्यवस्था जल्द पूर्ण कर ली जाये। मतगणना स्थल पर मोबाइल टायलेट व पेयजल की उचित व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)