हरदोई के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे पं. मन्नालाल वैध की मनायी गयी 127वीं जयंती 

Jan 27, 2023 - 21:46
Jan 27, 2023 - 23:26
 0  729
हरदोई के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे पं. मन्नालाल वैध की मनायी गयी 127वीं जयंती 

हरदोई (आरएनआई) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नालाल वैद्य की 127 वी जयंती में संकल्प दोहराया गया कि उनके सपनों के भारत को साकार करना हर देशवासी का कर्तव्य है। इस अवसर पर तमाम बुद्धिजीवी, समाजसेवी, राजनैतिक एवं अधिवक्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

सेनानी पंडित मन्नालाल वैद्य की जयंती पर सीतापुर रोड ओवर ब्रिज के नीचे अरुणा पार्क में मनाई गई। पार्क में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान से हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नालाल वैध स्मारक समिति के तत्वाधान में आयोजित जयंती में संस्था अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ पांडे बंधुओं ने सेनानी जी के व्यक्तित्व एवं कर्तव्य पर प्रकाश डाला, पौत्र विजय पांडे व संजय पांडे ने राष्ट्र एवं समाज सेवा को सपरिवार संकल्प दोहराया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष सिंह ने नमन करते हुए संकल्प लिया कि राष्ट्र नायकों के सपनों को साकार करेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस अजय सिंह ने कहा सेनानी वैद्य जी देश की आजादी के लिए कई बार जेल गए। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जेल में रहकर चिकित्सा किया। आज उनका परिवार भी राष्ट्र भक्ति व समाजसेवा के पथ पर अग्रसर है।

भाजपा नेता पारुल दीक्षित ने कहा देश की आजादी में त्याग बलिदान करने वाले वीर क्रांतिकारियों सेनानियों का सदैव गुणगान करते रह कर चाहिए ताकि भावी पीढ़ियों में भी राष्ट्र के प्रति भक्ति भाव की अलख जगाती रहे। पंचनाथ विकास समिति के संयोजक अवनी कांत बाजपेई ने कहा कि आज के समय में बच्चों को वीर कथाएं अवश्य सुनाएं। योग शिक्षक हरिवंश सिंह एडवोकेट ने वैध जी के जीवन गाथा पर कई स्मरण सुनाएं। सपा नेता अमित बाजपेई ने वैध जी के आदर्शों को भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरक बताया। 

सचिन सिंह एडवोकेट ने क्रांतिकारियों सेनानियों को राष्ट्रभक्ति त्याग समर्पण को आत्मसम्मान करने के प्रति प्रेरित किया। भाजपा नेता शशि भूषण शुक्ला शोले, कांग्रेसी नेता श्याम प्रकाश शुक्ला, सत्यबोध, अनुपम दीक्षित, देवेंद्र विक्रम सिंह आदि ने भी विचार रखे।

सेनानी वैद्य जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में अनिल अवस्थी, पौत्र संजय पांडे, प्रपौत्र शिवजीत पांडे, सत्यजीत पांडे, अक्षय पांडे, वैभव पांडे के अलावा राजेश्वर पांडे, पूतान पाठक,विमलेश सिंह,जमुना पांडे, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, अनिल तिवारी, आनंद दिक्षित, विनोद दीक्षित, एसपी सिंह, सनी पाठक रिंकू मिश्रा, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, शिव प्रकाश त्रिवेदी, ऋषि कुमार सैनी, गोपाल द्विवेदी, रवि किशोर गुप्ता, आनंद गुप्ता मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)