स्नान पर्व से पहले आवागमन मार्ग व्यवस्था को ठीक कर लिया जायेः-एमपी सिंह

Nov 9, 2024 - 19:39
Nov 9, 2024 - 19:39
 0  405
स्नान पर्व से पहले आवागमन मार्ग व्यवस्था को ठीक कर लिया जायेः-एमपी सिंह

हरदोई (आरएनआई)कार्तिक मेला के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने राजघाट मेला स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेला प्रारम्भ होने से पूर्व घाटों पर आवागमन के लिए मार्ग व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाये। प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। घाटों की सफाई करायी जाये। वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाये। कंट्रोल रूम की स्थापना की जाये। कंट्रोल रूम में माइक इस प्रकार का लगाया जाये जिससे आवाज दूर तक जाये। मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था की जाये। पेयज़ल के लिए टैंकरों की व्यवस्था की जाये। आवश्यकतानुसार अन्य नगर पालिकाओं से भी टैंकर मंगाए जाएं। घाटों में स्नान की सीमा निर्धारित कर चेतावनी के बोर्ड लगवाए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घाट पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाये। मेले के दौरान पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिलग्राम राकेश सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)