सौगंध राम की खाते है भारत भव्य बनाएंगे इस संकल्प के साथ लोकसभा की तैयारी में जुट जाए कार्यकर्ता : विजय दुवे
डबल इंजन सरकार की योजनाओं को पदाधिकारी जन-जन तक पहुंचाएं: श्री सिकरवार, जनवरी 24 से लोकसभा की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता: विजय दुवे।

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करे। इसके लिए आगामी दिनों की पूरी कार्ययोजना बनाकर जिला और मंडल स्तर तक के पदाधिकारी की सहभागिता निर्धारित कर प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र पर पहुंच काम में जुट जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन को दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही परिणाम है, जिससे हमें इतनी बड़ी सफलता मिली। इसी तरह का प्रयास हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में भी करना है। सभी कार्यकर्ता नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाएं और नमो मित्र, नमो वॉरियर्स बनाने के कार्य को प्राथमिकता से करें। यह बात जिला बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय प्रभारी विजय दुवे एवं जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य व भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कही।
गत दिवस भाजपा प्रदेश बैठक पश्चात शुक्रवार को भाजपा जिला गुना की बृहद कामकाजी जिला बैठक स्थानीय एक निजी गार्डन गुना में संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर आरंभ की गई।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी श्री दुवे ने आगमी कार्यक्रमों के साथ संगठन विस्तार का मंत्र देते हुए कहा कि हम सभी आज सौगंध राम की खाते है भारत भव्य बनाएंगे इस संकल्प के साथ लोकसभा की तैयारी में जुट जाए। स्वागत भाषण एवं आगमी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने दी।
इस मौके पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद दास राठी, हरिसिंह यादव, गजेंद्र सिंह सिकरवार, राजेंद्र सिंह सलूजा, राधेश्याम पारिक, मनोज दुवे मंचासीन रहे। बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय प्रभारी श्री दुवे ने कहा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी मोर्चा ने अथक मेहनत, कुशल रणनीति से प्रयास किया उसी का परिणाम है कि भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला। चुनाव से पहले युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चा ने जो अलग-अलग अभियान चलाकर जनता के बीच कार्य किया उसका पार्टी को बहुत फायदा मिला। भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में 48.62 प्रतिशत मत मिला जो प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब तक का सर्वाधिक मत प्रतिशत है। हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास के मंत्र पर आगे कार्य करना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के मत प्रतिशत को और बढ़ाना है, इसके लिए अभियान चलाएं।
सभी मोर्चा पदाधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हों और सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ दिलाएं। पदाधिकारी विकसित भारत एंबेसडर बनाने का अभियान चलाकर नए लोगों को नमो एप से जोड़ें। युवाओं को पार्टी से जेड़ने के लिए नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किए जाएं। युवा मोर्चा इस कार्य को करे और सभी मोर्चा उसमें सहभागिता करें। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री आर्चाय ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण की कई योजनाएं चला रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और पा़त्रों को इसका लाभ दिलाने का कार्य करें। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनका प्रचार-प्रसार का कार्य भी पदाधिकारी करें। अभी प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है, उसमें सहभागिता कर योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ दिलाने का कार्य करें। सरकारी आयोजनों में जनता की सहभागिता और बढ़ाएं, ताकि भाजपा सरकार और बेहतर तरीके से जनता की सेवा कर सके। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जो सीटें भाजपा हारी है, वहां और सक्रियता बढ़ाएं और डबल इंजन सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर लोकसभा में भाजपा की प्रचंड जीत हो ऐसे प्रयास करें।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि पार्टी के सभी मोर्चा नमो एप और नमो वॉरियर्स बनाने का कार्य प्राथमिकता से करें। जनता के बीच संपर्क बनाए। सभी मोर्चे अपने कार्यक्रम निर्धारित करें, उन्हें समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य लेकर कार्य करें। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान होने वाले हैं। हर व्यक्ति 22 जनवरी को अयोध्या नहीं पहुंच सकता, इसलिए अपने गांव के मंदिर को उस दिन अयोध्या धाम की तरह सजाएं और वहां पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन करें। 22 जनवरी की शाम को हर घर के बाहर 11 दीपक जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाए। इसके लिए सभी कार्यकर्ता जनता के साथ सहभागिता करें। युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाएं। पहली बार मतदाता बने युवक-युवतियों को पार्टी से जोड़ने के लिए सभी संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर कार्य को गति प्रदान करें।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






