सुनीता केजरीवाल ने निकाला दूसरा रोड शो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली में एक रोड शो किया। उन्होंने दिल्ली के लोगों से तानाशाही के खिलाफ वोट करने की अपील की है।

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आप के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में पश्चिमी दिल्ली में रोड शो किया।दिल्ली लोकसभा की जनता ने जनता को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'आपके मुख्यमंत्री शेर हैं और वह किसी से डरने वाले नहीं। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक रोड शो किया था। उन्होंने दिल्ली के लोगों से तानाशाही के खिलाफ वोट करने की अपील की थी।
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनेता प्रचार के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। दिल्ली में भी प्रचार जोरों पर हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली में रोड शो किया। इसके बाद उनकी राजनीति में एंट्री हो गई है। यह उनका दूसरा रोड शो है। रोड शो से पहले आई लव केजरीवाल और जेल का जवाब वोट से के पोस्टर लगाए गए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






