सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा: PP Sir के नाम पर दिया जायेगा पत्रकारिता क्षेत्र में पुरस्कार

Mar 15, 2023 - 05:03
Mar 15, 2023 - 05:03
 0  945
सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा: PP Sir के नाम पर दिया जायेगा पत्रकारिता क्षेत्र में पुरस्कार

भोपाल। पत्रकारिता के पितामह पुष्पेन्द्र पाल सिंह यानि PP Sir भले ही आज भौतिक रूप में इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके लाखों शिष्यों के संस्कारों में, उनकी यादों में, उनके साथ बिताये पलों में सदैव जीवित रहेंगे। एक सप्ताह पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन आज भी इसे स्वीकार करने को दिल मान नहीं रहा, लेकिन ये एक ऐसा सत्य है जिसे हर किसी को स्वीकारना होगा।

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आज मंगलवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, सभा में सीएम शिवराज शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीपी सर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय पुष्पेन्द्र पाल सिंह निष्काम कर्मयोगी और अहंकारशून्य व्यक्ति थे। वे सामान्य सीट पर बैठ कर ही विद्यार्थियों से बात करते थे। वे सदैव उत्साह से भरे रहते थे और सचमुच में भगवान कृष्ण के सात्विक कार्यकर्ता थे।

मुख्यमंत्री पीपी सर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। श्रधांजलि सभा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, खजुराहो सांसद  वी.डी. शर्मा, विधायक, पत्रकार सहित बड़ी संख्या में स्व. पी.पी. सर के शिष्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पीपी सर को याद करते हुए उनके नाम से पत्रकारिता के क्षेत्र में पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी एवं संचार विश्वविद्यालय में एक कक्ष स्वर्गीय  पुष्पेन्द्र पाल सिंह के नाम पर किया जायेगा। कक्ष में उनके लेखों का संग्रह भी होगा। साथ ही उनकी स्मृति में व्याख्यान माला भी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुष्पेन्द्र पाल सिंह विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान और मदद करते थे। उनके मन में सहयोग का भाव रहता था। वे हम सबको रूला कर चले गए। उनकी कई यादें हमारे जहन में हैं जो चिर स्थाई रहेंगी। श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय पुष्पेन्द्र पाल सिंह के जीवन-दर्शन पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन और कॉफी टेबिल बुक का विमोचन भी हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0