सीएम रेखा, प्रवेश वर्मा ने ली विधायकी की शपथ, आप विधायक ने संस्कृत में ली शपथ

दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को काफी समय से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी। सत्र 27 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी।

Feb 24, 2025 - 12:20
 0  324
सीएम रेखा, प्रवेश वर्मा ने ली विधायकी की शपथ, आप विधायक ने संस्कृत में ली शपथ

नई दिल्ली (आरएनआई) आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता के लिए आप लगभग 2.5 गुना बजट बढ़ाकर गई है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में काम भी हुआ है और बजट भी बढ़ा है। 10 सालों में दिल्ली का बजट 32 हजार करोड़ से 77 हजार करोड़ पहुंचा है। 

दिल्ली विधानसभा सत्र पर भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा को चुनाव में बड़ी जीत मिली। आज हम लोकतंत्र के इस मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो मार्गदर्शन पूरे देश को मिल रहा है, वह दिल्ली को भी मिलेगा और दिल्ली का गौरव वापस आएगा।

दिल्ली सरकार के मंत्रियों के बाद विधानसभा में भाजपा और आम आदमी पार्टी के विधायक विधानसभा के सदस्य की शपथ ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने संस्कृत में  शपथ ली। 

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंदर इंद्राज सिंह ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है। 

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने कार्यवाही शुरू कराई। सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में शपथ ली। एक-एक कर सभी विधायक शपथ ले रहे हैं। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.