सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरसाना में रंगोत्सव 2025 की शुरुआत की, राधा रानी के भक्तों पर बरसाए फूल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर एक सप्ताह तक चलने वाले रंगोत्सव 2025 की आज यानी शुक्रवार 7 मार्च को शुरुआत कर दी है। बरसाना पहुंचकर उन्होंने राधा रानी के भक्तों के ऊपर फूल बरसाकर इस रंगोत्सव की शुरुआत की। इस साल रंगोंत्सव होली 14 मार्च मनाई जाएगी।
मथुरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी शुक्रवार 7 मार्च को मथुरा जिले के बरसाना पहुंचकर रंगोत्सव 2025 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज पहुंचकर वहां मौजूद राधा रानी के भक्तों पर फूल बरसाकर रंगोत्सव की विधिवत शुरुआत की।
इस साल 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और हर्षोल्लास से फाग खेलते हैं। मथुरा-वृंदावन और बरसाना में होली का त्योहार बहुत ही खास होता है।
बरसाना की लठमार होली काफी मशहूर है। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के साथ ही वृंदावन की गलियों और मथुरा में भी रंगों के त्योहार की धूम होती है।
मथुरा-वृंदावन और बरसाना में होली के त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान श्रीकृष्ण और राधा रानी से जुड़ी इन जगहों पर अलग ही अनुभव होता है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बरसाना पहुंचकर रंगोत्सव 2025 की विधिवत शुरुआत की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






