सीएम पटनायक ने मोदी सरकार को इन कामों के लिए दिए 10 में से 8 नंबर
मोदी सरकार को 10 में से 8 रेटिंग देते हुए पटनायक ने केंद्र की विदेश नीति और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने विदेश नीति और कई अन्य मामलों में जो किया है, उसके कारण मैं उन्हें 10 में से 8 रेटिंग देता हूं।

भुवनेश्वर। (आरएनआई) ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पटनायक यहां एक मीडिया समूह की ओर से आयोजित ओडिशा साहित्य समारोह के एक संवाद कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।
मोदी सरकार को 10 में से 8 रेटिंग देते हुए पटनायक ने केंद्र की विदेश नीति और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने विदेश नीति और कई अन्य मामलों में जो किया है, उसके कारण मैं उन्हें 10 में से 8 रेटिंग देता हूं। इस (भाजपा) सरकार में भ्रष्टाचार भी कम हुआ है। महिला आरक्षण बिल से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। मेरी पार्टी ने हमेशा महिला सशक्तीकरण का समर्थन किया है। मेरे पिता (पूर्व सीएम बीजू पटनायक) ने स्थानीय चुनावों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटों को आरक्षित किया था, और मैंने इसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया। पटनायक की पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 33 फीसदी महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था।
एक चुनाव का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, हमने हमेशा इसका स्वागत किया है और हम इसके लिए तैयार हैं। केंद्र के साथ उनकी सरकार के संबंधों के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, केंद्र के साथ हमारा सौहार्दपूर्ण संबंध है। स्वाभाविक रूप से, हम अपने राज्य का विकास चाहते हैं और विकास में केंद्र सरकार की भागीदारी होना महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति गंदी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह लोगों की सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच हो सकती है। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार गरीबी उन्मूलन और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
What's Your Reaction?






