सीएम नायब सैनी आज लगाएंगे कैबिनेट मंत्रियों संग डुबकी; अब तक 39 करोड़ लोगों ने किया स्नान
श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अब तक 39 करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।
प्रयागराज (आरएनआई) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज महाकुंभ में कैबिनेट मंत्रियों के साथ डुबकी लगाएंगे। सीएम सैनी प्रयागराज पहुंच गए हैं। वे अरैल पक्का घाट पर पूजा-अर्चना और स्नान करेंगे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली भी हैं।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही निकल गए, लेकिन शास्त्री पुल जाम लगा होने की वजह से काफी परेशानी हुई। आज से ऑफलाइन क्लास भी शुरू कर दी गई हैं। नाैकरी पेशा लोगों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लोगों का कहना है महाकुंभ को लेकर सहयोग की भावना है लेकिन कई-कई दिन जाॅब से छुट्टी तक भी लेनी पड़ रही है।
महाकुंभ 2025 में पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का आना जारी है। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ 2025 के पहले 24 दिनों में 39 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। गंगा, यमुना और 'रहस्यमय' सरस्वती नदियों का पवित्र संगम - यह दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम है।
महाकुंभ के दौरान वैष्णवों के सबसे बड़े दिगंबर अनि अखाड़े ने करीब 550 साल पुरानी परंपरा को छोड़कर लोकतांत्रिक ढांचे की ओर कदम बढ़ाया है। अनि अखाड़े में भी अब न सिर्फ सभी पदों के लिए चुनाव होगा बल्कि उनका कार्यकाल भी 12 साल के लिए तय कर दिया।
आज महाकुंभ का 25वां दिन है। श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अब तक 39 करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। कल प्रधानमंत्री मोदी भी पावन स्नान कर चुके हैं। यूपी सरकार ने अनुमान व्यक्त किया था कि इस बार के महाकुंभ में 45 लोग तीर्थराज में आकर डुबकी लगाएंगे। इस लिहाज से आंकड़ा लक्ष्य से करीब है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?