सर्वोदय ज्ञान तीर्थ पर जैन धर्मशाला का हुआ भूमिपूजन

May 25, 2023 - 15:00
 0  486
सर्वोदय ज्ञान तीर्थ पर जैन धर्मशाला का हुआ भूमिपूजन

गुना। जैन आचार्य 108श्री विद्या सागर जी महाराज एवं मुनि पुंगव108 श्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से सर्वोदय ज्ञान तीर्थ क्षेत्र, इंदौर टोल नाका एबी रोड पर गुना पर स्थित प्रांगण में नव निर्मित धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। जिसका गुरुवार को जैन समाज जनों ने विधिवत पूजन अर्चन एवं मंत्रोचार के साथ भूमिपूजन किया गया। बता दे की इस धर्मशाला के पुण्यार्जक स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार जैन पिपरई बालों की स्मृति में उनकी पुत्रियों द्वारा दान की गई राशि से इस भव्य जैन धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा हे। इसके निर्माण से समाज के कमजोर वर्ग को शादी व्याह और अन्य आयोजन करने में सुविधा होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में पुण्यार्जक परिवार के दामाद जिनेन्द्र कुमार जैन एवं उनकी पुत्रियों के साथ जैन समाज अध्यक्ष संजय चौधरी, सर्वोदय ज्ञान तीर्थ के अध्यक्ष अरविंद जैन,  सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित में शास्त्री संजय जैन ने पूजन अर्चन कर संपन्न कराया। 

इसी धर्मशाला के पास ही भगवान बाहुवली जी की 31 फुट उतंग प्रतिमा स्थापित हे। और यह भव्य मंदिर के साथ इतनी बड़ी प्रतिमा मध्यप्रदेश में एक ही हे। जिसका अपना महत्व है। साथ ही भव्य मंदिर के साथ साथ पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से शिक्षा को बढ़ावा देने क्षेत्र पर संत सुधासागर गल्स पब्लिक स्कूल एवं गल्स होस्टल भी निर्माणाधीन हैं जो जल्द ही इसका शुभारंभ होकर सभी वर्ग के लोगो को शिक्षा के लिए रहेगा। 

क्षेत्र पर गुरुदेव के आशीर्वाद से दयोदय पशु संबर्धन केंद्र गौशाला भी तैयार हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0