सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

कछौना (आरएनआई) विकासखंड कछौना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अरसेनी में 1 मई 2024 को दिन बुधवार को माननीय रघुनाथ प्रसाद मौर्य (राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सम्राट अशोक क्लब शाखा उत्तर प्रदेश) जी के आवास पर अखंड भारत के निर्माता मौर्य वंश के संस्थापक प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती मनाई गई जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय प्रवीण कुमार पटेल जिला संवाददाता न्यूज़ 24 व माननीय पी डी गुप्ता स्वतंत्र पत्रकार जी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम अखंड भारत के निर्माता मौर्य वंश के संस्थापक प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी की जयंती पर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित लोगों ने सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए सम्राट अशोक क्लब के हरिपाल कुशवाहा जी, शाक्य आशीष सिंह मौर्य न्यूज़ रिपोर्टर मानवाधिकार मीडिया,रामबली मौर्य सन्तोष मौर्य करन मौर्य शिवम मौर्य आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी के बारे में बताया। रघुनाथ प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने टुकडों में विभाजित भारत जो की 16 महाजनपदों में विभाजित था उन सभी को मिला करके एक अखंड भारत का निर्माण किया।
हमें पढ़ाया गया जो जीता वह सिकंदर लेकिन यह कभी नहीं पढ़ाया गया कि जिसने सिकंदर को भी जीता वह चंद्रगुप्त मौर्य। कार्यक्रम के पश्चात माननीय रघुनाथ प्रसाद मौर्य जी ने अतिथियों को राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन माननीय रघुनाथ प्रसाद मौर्य (राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सम्राट अशोक क्लब शाखा उत्तर प्रदेश व प्रो. मौर्य बीज भण्डार बालामऊ हरदोई) जी व शाक्य आशीष सिंह मौर्य (न्यूज़ रिपोर्टर मानवाधिकार मीडिया) ने किया। उपस्थित सभी लोगों ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की शासन व्यवस्था को समझा और प्रण किया कि हम सबको मिलकर सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के सपनों का अखंड भारत बनाना है। कार्यक्रम समापन के पश्चात उपस्थित सभी सम्मानित लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






