सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

कछौना, हरदोई( आरएनआई )विकासखंड कछौना क्षेत्र के अन्तर्गत अरसेनी गांव में मंगलवार को विश्व विजेता सम्राट अशोक महान महान की जयंती मनाई गई। जिसमें सैकड़ो लोग मौजूद रहे। यह कार्यक्रम रघुनाथ प्रसाद मौर्य (राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सम्राट अशोक क्लब शाखा उत्तर प्रदेश) के आवास पर किया गया, जहां पर सम्राट अशोक महान की प्रतिमा पर दीप जलाकर व पुष्प अर्पित करके उपस्थित लोगों में खीर दान किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित हरिपाल कुशवाहा, रामबली मौर्य, छत्रपाल कुशवाहा, करन मौर्य, चन्द्रगुप्त मौर्य, सौरभ मौर्य, शाक्य आशीष सिंह मौर्य न्यूज़ रिपोर्टर मानवाधिकार मीडिया आदि लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने सम्राट अशोक महान की प्रतिमा पर पुष्पित अर्पित कर सम्राट अशोक महान के लोक कल्याणकारी शासन व नीतियों के बारे में जाना और जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम रघुनाथ प्रसाद मौर्य के निर्देशन में किया गया।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X
What's Your Reaction?






