संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Jul 18, 2024 - 19:04
Jul 18, 2024 - 19:05
 0  594
संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

हरदोई ( आरएनआई)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में गंगा व रामगंगा नदियों में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी उप जिलाधिकारियों  की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कंट्रोल रूम प्रभावित तहसीलों में 30 सितम्बर तक चालू रखे जाएं। कंट्रोल रूम का प्रभारी तय कर लिया जाये। प्रभावित तहसीलों में नदियों के किनारे स्थित गावों के लिए तैनाती अभी से कर ली जाये। अन्य सम्बंधित विभागों की भी ड्यूटी सुनिश्चित कर ली जाये। राहत केंद्रों के लिए स्थान अभी से चिन्हित कर ड्यूटी लगा दी जाये। प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर लिया जाये। गावों में सक्रिय लोगों के फोन रखें जाएं। आशा व आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर ली जाये। पूर्ति विभाग के साथ समन्वय कर कोटेदारों के साथ बैठक कर ली जाये। पके हुए खाने के लिए पहले से तैयारी कर ली जाये। स्थान व हलवाई तय कर लिया जाये। गंगा किनारे सभी गावों में नाव की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। कम से कम एक ट्रैक्टर व उसके चालक को चिन्हित कर लिया जाये। प्रभावित ग्रामों के लेखपालों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाये। नदियों के किनारे पानी गहरा होने सम्बन्धी बैनर लगवाए जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)