श्री बागेश्वर राजा राम मंदिर राम कथा के पंचम दिवस में महारानी कैकई प्रसंग का वर्णन

Mar 5, 2025 - 19:13
Mar 5, 2025 - 19:14
 0  270
श्री बागेश्वर राजा राम मंदिर राम कथा के पंचम दिवस में महारानी कैकई प्रसंग का वर्णन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) श्री बागेश्वर राजा राम मंदिर राम कथा के पंचम दिवस में महारानी कैकई का प्रसंग कथा व्यास जी आदर्श कृष्ण शास्त्री जी महाराज आचार्य जी नैमिषारण्य ने वर्णन किया। राम कथा में रानी कैकेयी ने पति राजा दशरथ से दो वरदान मांगे थे, जिसमें प्रभु राम को 14 वर्ष का वनवास व भारत को राजगद्दी, रानी कैकेयी ने मंथरा के बहकावे में आकर वरदान मांगे थे। इस घटना से भगवान राम के जीवन में बड़ा बदलाव आया। धर्म कर्तव्य और त्याग के मार्ग का पता चला, भगवान राम लक्ष्मण और सीता वन को चले जाने के बाद राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए। राम सीता लक्ष्मण भी साथ में चल दिए, आगे चलकर श्रंगवेरपुर पहुंचे, केवट भैया से मिलन हुआ, प्रभु को निषाद राज ने गंगा पार उतारने का भावपूर्ण वर्णन किया। यह लीला देखकर देवताओं ने पुष्प वर्षा की।

            इस कथा का श्रवण के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, इंस्पेक्टर श्रीशचंद्र, सेवानिवृत शिक्षक गजराज सिंह गुरुजी, जिला मंत्री अजय शुक्ला, हर्ष द्विवेदी, तुलसी गुप्ता, आकाश द्विवेदी, क्रांतिवीर सिंह, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, प्रधानाचार्य विकास श्रीवास्तव, विनय शुक्ला, डॉक्टर दुर्गेश पाठक आदि प्रबुद्धजन महिलाएं पुरुषों ने कथा का श्रवण कर आनंद उठाया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)