शक्ति केंद के कार्यकर्ताओं को केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने चाचौड़ा जिताने दिया मंत्र।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर का पालक के रूप में चाचौड़ा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।
गुना। (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के पिछले 9 सालों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हे। आज उनके नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने जा रहा है। हम सभी कार्यकर्ता इसके साक्षी बनने जा रहे हे। आज चाचौड़ा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर में अभिभूत हूं। कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सत्कार और फूलों की मार और प्रेम से घायल हु। में बहुत लम्बे समय बाद आया हु। उस जमाने की बात करू जब यहा आने के लिए साधनों आभाव होता था। तब हम कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर आते थे। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता है। और छोटे से छोटा कार्यकर्ता भाजपा का परचम लहरा रहा है। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए में विश्वास के साथ कह सकता हु की आने वाले 2023 के चुनाव में चाचौड़ा विधानसभा जीतकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाकर अपनी भी भागीदारी दे। यह संभव होगा हमारे कार्यकर्ता बूथ जीता चुनाव जीता के साथ आज ही से जुट जाए। प्रदेश में 2003 से पूर्व कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। उस सरकार के मुख्यमंत्री आपके जिले और इसी क्षेत्र से आते थे। जिन्होंने इस प्रदेश का बंटाढार कर दिया था। मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य बनकर रह गया था। प्रदेश की इस दुरावस्था के लिए कांग्रेस के नेताओं की सोच जिम्मेदार थी। कांग्रेस नेतृत्व सोचता था कि हमें विकास नहीं करना है, क्योंकि अगर विकास हो जायेगा तो जनता हमें क्यों पूछेगी ? कांग्रेसी नेता दबाव व झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति करते हैं। और कांग्रेस अब झूठ की गारंटी बनकर रह गई है। यह बात रविवार को भारत सरकार में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चाचौड़ा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा कि भाजपा व्यक्ति आधारित नहीं बल्कि विचार आधारित पार्टी हे। इसमें जो जुड़ता गया और भाजपा आगे बढ़ती रही। आज भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आपके सामने है। यहाँ सामूहिक नेतृत्व के आधार पर निर्णय होते हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होता है, यही कारण है कि हमारे कार्यकर्ताओं के लिए संगठन एक परिवार की तरह है। भाजपा के विस्तार और करोड़ों कार्यकर्ताओं को गढ़ने में हमारे पितृपुरुषों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्हीं महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर हमारे कार्यकर्ता संगठन के विस्तार और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पणभाव से कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकारो द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने एकात्म मानव बाद के साथ गरीबों का जीवन बदला है। देश और अन्य प्रदेशों में भाजपा सरकारों ने गरीब कल्याण की योजनाएं चलाकर लोगों का जीवन बदला है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की रविवार को चाचौड़ा विधानसभा के विनागंज में चाचौड़ा विधानसभा के पालक और भारत सरकार में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सम्मिलित होकर बूथ एवं शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और आने वाले चुनाव में चाचौड़ा विधानसभा जिताने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कार्यक्रता सम्मेलन को क्षेत्रीय सांसद रोडमल नागर, भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक ममता मीना, जिला मंत्री प्रियंका मीणा ने भी संबोधित कर संगठन विस्तार की बात कही। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी राज्य मंत्री दर्जा शैलेंद्र शर्मा, विधानसभा संयोजक प्रदीप नाटाणी सहित चाचौड़ा विधानसभा के बूथ कार्यकर्ता और बूथ समितियों के अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए सहित शक्ति केंद्र की टोली, मंडल व मोर्चा की कार्यकारणी, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी तथा भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि सरपंच, पंच सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह मीना ने किया।
What's Your Reaction?






