शिमला में 76वें गणतंत्र दिवस का होगा आयोजन, राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण; सीएम भी रहेंगे मौजूद
हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शिमला के रिज पर आयोजित होगा। 76वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे।

शिमला (आरएनआई) गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय समारोह धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री यादवेंद्र गोमा ने परेड की सलामी ली।
परेड में इस वर्ष पहली बार करीब 5 बैंड के दल शामिल होंगे। लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी समारोह में मौजूद रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्री जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया कुल्लू में तिरंगा फहराएंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार लाहौल-स्पीति के केलांग, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल मंडी, कृषि मंत्री चंद्र कुमार चंबा, उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान नाहन, हमीरपुर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर के रिकांगपिओ, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर हमीरपुर, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बिलासपुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सोलन और आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा धर्मशाला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में लगभग 27 दल हिस्सा लेंगे। इसमें पंजाब पुलिस, जेएंड के राइफल्स, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस के महिला और पुरुष टुकड़ियां, जिला पुलिस, सेना पाइप बैंड, यातायात पुलिस, पुलिस बैंड, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, डाक सेवा, होमगार्ड बैंड, पूर्व सैनिकों का दल, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड, आपदा प्रबंधन समूह और पुलिस का श्वान दल शामिल होगा। इसके साथ ही 22 जेएंडके राइफल्स, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हिम ऊर्जा, राज्य बिजली बोर्ड, पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, डीआरडीए, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, उद्यान विभाग, राज्य फोरेंसिक सेवाएं, वन विभाग, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकियां शामिल होंगी।
ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिमाचली देव संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला शिमला से अन्य राज्यों के भ्रमण पर गए बच्चे, छात्रों को एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण, समेज त्रासदी में डीएनए मैपिंग की भूमिका, विंटर कार्निवाल, सीए स्टोर, मक्की की खरीद, दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र, पत्तल बनाने और लंगर परोसने की झलकियां पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






