शाहाबाद की पठकाना रामलीला समिति ने निकाली भव्य भरत मिलाप शोभायात्रा

Oct 14, 2024 - 11:47
Oct 14, 2024 - 11:47
 0  1.3k
शाहाबाद की पठकाना रामलीला समिति ने निकाली भव्य भरत मिलाप शोभायात्रा

हरदोई (आरएनआई)श्रीरामलीला मेला पठकाना ने भव्य भरत मिलाप शोभायात्रा को नगर के निर्धारित मार्गों से निकाली। भरत मिलाप शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह जगह स्वागत करते  हुये पुष्प बर्षा की। कड़ी सुरक्षा के साथ बैण्ड बाजा के साथ निकली भरत मिलाप शोभायात्रा को देखकर नगरवासी मंत्रमुग्ध हो गए। देवी देवताओं के साथ राम सीता लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की सजी झांकियां देखकर तो एक बार यही प्रतीत हो रहा था कि समूची अयोध्या शाहाबाद की सड़कों पर उतर आई हो। रामलीला यात्रा का शुभारंभ नगरपालिका परिसर के सामने से  नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 मुरारीलाल गुप्ता ने आरती पूजन करके किया।शोभयात्रा में पठकाना रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, मीडिया प्रभारी ओमदेव दीक्षित, संरक्षक डॉ0मुरारी लाल गुप्ता, अनमोल गुप्ता, अनुराग मिश्रा मधुप,  ऋषि मिश्रा एवँ आशीष मोहन तिवारी, गोपाल त्रिपाठी, मोनू मिश्र, दीपक मिश्र , मुकेश अवस्थी, मृदुल अवस्थी, सर्वेश मिश्रा, दिलीप मिश्र, मनोविनोद अवस्थी, अक्षत मिश्रा, पुष्पेन्द्र मिश्रा, अरुण अग्निहोत्री, योगेश अरोड़ा, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)