शक्ति का रूप धरे खेतों में नजर आईं हेमा मालिनी, महिला किसानों के साथ काटी गेहूं की फसल
बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी इन दिनों लोकसभा चुनावों के प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही में वह उत्तर प्रदेश के किसानों से मिलने पहुंचीं। अभिनेत्री गेहूं के खेतों में नजर आईं। उन्होंने महिला किसानों के साथ फसल काटी। हेमा मालिनी ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

मथुरा (आरएनआई) बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी इन दिनों लोकसभा चुनावों के प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही में वह उत्तर प्रदेश के किसानों से मिलने पहुंचीं। अभिनेत्री गेहूं के खेतों में नजर आईं। उन्होंने महिला किसानों के साथ फसल काटी। हेमा मालिनी ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा है, 'आज मैं खेतों में गई और किसानों से मुलाकात की, जिनसे मैं दस सालों से निरंतर मिल रही हूं। अपने बीच मुझे पाकर वे बेहद खुश हुईं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं उनके साथ तस्वीरें खिंचवाऊं। मैंने भी उनकी बात रखी और वैसा ही किया'।\
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X
What's Your Reaction?






