विनायक खेङी में सेवा भारती ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

गुना (आरएनआई) सेवा भारती गुना द्वारा जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत विनायक खेङी गांव की सेवा बस्ती में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जन्मशताब्दी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम उपस्थित मंचासीन मुख्य अतिथि डां.अनिल विजयवर्गीय, मुख्य वक्ता रमेश मालवीय समाज सेवी,विशेष अतिथि डां.रामवीर सिंह रघुवंशी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा ने आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक सुधारों का सूत्रपात किया। उनका कहना था कि धर्म-संस्कृति, परंपरा को भूलने से समाज की पहचान मिटती है।कुशाग्र बुद्धि की धनी बिरसा ने बचपन से ही सामाजिक कुरीतियों एवं षडयंत्रों का जमकर प्रतिकार किया। साथ ही ब्रिटिश सरकार से अपने जंगलों को बचाने के लिए अपने जनजातीय बंधु/ भगिनियों को एकत्र किया।देशभर में भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर कई संग्रहालय एवं संस्थान संचालित है। सपूत है जिनकी प्रतिमा संसद भवन परिसर में स्थापित है।उक्त बात सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डां.रामवीर सिंह रघुवंशी ने कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में उपस्थित रमेश मालवीय ने भी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही डां. अनिल विजयवर्गीय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लल्लू राम सहरिया द्वारा की गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अनुज कान्त उदैनिया विभाग समन्वयक सेवा भारती, विजय श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, सुनील पाण्डेय नगर अध्यक्ष सेवा भारती,प्रदीप कुमार भट्ट, रामवीर जाटव पार्षद,प्रमोद यादव, प्रतापसिंह परिहार नरेंद्र सिंह सेंगर कार्यालय प्रमुख,बहन रानी मालवीय के साथ साथ बस्ती के बालक/बालिकाओं के अलावा लगभग 70 जनजातीय बंधु/ भगिनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती जिला सचिव श्री अखिलेश विजयवर्गीय द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
शिविर में लगभग 50 लोंगो ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। सेवा भारती द्वारा इस सेवाबस्ती में शीघ्र ही सेवा कार्य प्रारंभ करने हेतु स्थानीय बंधुओं से चर्चा की गई। वहीं रमेश मालवीय द्वारा उपस्थित बंधु/ भगिनियों को कंबल वितरण किये गये।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






