विघैपुर में राम राज्याभिषेक के साथ श्री रामलीला का समापन

Oct 25, 2023 - 21:14
Oct 25, 2023 - 21:14
 0  189

सासनी-  25 अक्टूबर। भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने के बाद लंका का राजपाठ विभीषण को सौंप दिया और लक्ष्मण तथा सीता के साथ वापस अयोध्या लौट आए। गांव विघैपुर में चल रही रामलीला के समापन पर राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। अंतिम दिन रामलीला देखने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े।
गांव के श्री रामलीला मैदान में न्यू बाल रामलीला कमेटी के बैनरतले चल रही श्री रामलीला के अंतिम दिन राम के अयोध्या वापस आने पर उनके राज्याभिषेक का मंचन हुआ। लंका में रावण का वध करने के बाद राम ने वहां का राजपाठ विभीषण को सौंप दिया। उसके बाद वे सीता लक्ष्मण व वानर सेना के साथ वापस आए। मार्ग में निषाद राज व केवट से मिलते हुए राम अयोध्या पहुंचे। यहां खड़ाऊं ंिसहासन पर रखकर उनकी प्रतीक्षा कर रहे भरत 14 वर्ष बीतने पर भी राम के न लौटने से व्यथित थे, तभी भगवान के आने की सूचना लेकर हनुमानजी अयोध्या पहुंच गए। राम के आगमन की सूचना से अयोध्या में खुशियों की लहर दौड़ गई। घर-घर में घी के दीपक जलाए गए। अयोध्यावासियों ने हर्ष के साथ राम लक्ष्मण व सीता जी का स्वागत किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री रामलीला संरक्षक चैधरी अर्जुन सिंह ने आचार्यों द्वारा विधि विधान से वेदमंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया। चैधरी अर्जुन सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरूषोत्तम हैं आज हमें उनका अनुसरण कर समाज में फैली तमाम बुराईयों को दूर करने का प्रण लेना है, तभी हम रामराज्य की स्थापना कर सकते है। इस दौरान कमैटी के पदाधिकारी हरवीर सिंह, सौरभ चैधरी, भूरा चैधरी, प्रेम शर्मा, मोहित शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, बनी सिंह, पूरन बघेल, अजय शर्मा, पदम पाठक, राम कुमार, योगेन्द्र पाठक, विनोद सिंह पोनिया, संजय वशिष्ट, लाल बहादुर वशिष्ठ, अर्जुन पाठक, जय प्रकाश शर्मा, पिंकु वर्मा, एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0