वर्ली श्मशान घाट पहुंचा रतन टाटा का पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

मुंबई (आरएनआई) रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा मुंबई के एनसीपीए ग्राउंड से शुरू हुई, जो वर्ली श्मशान घाट पहुंच चुकी है। यहां थोड़ी देर में रतन टाटा अंतिम संस्कार किया जाएगा। टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की तरफ से संदेश जारी किया। चंद्रशेखरन ने पद्मविभूषण रतन टाटा योगदान को अतुल्य बताया।
रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली श्मशान घाट के प्रार्थना कक्ष में रखा गया है। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम राजनेता और उद्योग जगत, फिल्म जगत की हस्तियां मौजूद हैं।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट पहुंचे।
रतन टाटा की अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट पहुंच गई है। यहां उनके पार्थिव शरीर को पुलिसकर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा वाहन से उतारा और श्मशान घाट के अंदर ले गए।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने वर्ली श्मशान घाट पहुंचे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस वर्ली श्मशान घाट पहुंचे हैं। यहां पर रतन टाटा का अंतिम संस्कार होगा।
रतन टाटा का अंतिम संस्कार पारसी रीति रिवाज से होगा। वर्ली श्मशान घाट में उनका पार्थिव शरीर पहले प्रार्थना कक्ष में रखा जाएगा। इसमें 200 लोग मौजूद रह सकते हैं। रतन टाटा का अंतिम संस्कार अहनावेति विधि से होगा। इससे पहले गेह सारनू पढ़ा जाएगा। इसके बाद अग्निदाह किया जाएगा।
रतन टाटा के पार्थिव शरीर को महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने तिरंगे से ढका और सलामी दी। उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?






