लोकसभा की कार्यवाही शुरू, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने संविधान पर चर्चा की शुरुआत की

नई दिल्ली (आरएनआई) लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन आज शाम करीब 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान के 75 साल के उपलक्ष्य में चर्चा करेंगे। कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा है कि राहुल गांधी भी आज संविधान पर चर्चा में बोलेंगे।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने संविधान की चर्चा में अपनी बात रखी।
कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा, 'लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज संसद में बोलेंगे।' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर उन्होंने कहा, 'हमने भाजपा और सरकार पर संविधान का सम्मान न करने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कल संसद में इस बारे में बात की थी। आज भी हम इस पर बात जारी रखेंगे।
आपदा प्रभावित वायनाड को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर शनिवार को वाडनाय सांसद प्रियंका गांधी ने कई अन्य कांग्रेस सांसदों के साथ मिलकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'सरकार वायनाड को विशेष पैकेज देने से इनकार कर रही है। हमने गृह मंत्री से अनुरोध किया है, हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह की बड़े पैमाने पर तबाही हुई है और वहां कांग्रेस की सरकार है। वे केंद्र से मदद मांग रहे हैं लेकिन फिर भी दोनों मामलों में केंद्र सरकार राजनीति के कारण पीड़ितों को उनका हक देने से इनकार कर रही है। वे भारत के नागरिक हैं। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।'
लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन आज शाम करीब 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान के 75 साल के उपलक्ष्य में चर्चा करेंगे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, विपक्ष अदाणी मामले पर इस दौरान हंगामा कर सकता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






