लूणा-छतराड़ी मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में लूणा-छतराड़ी मार्ग पर एक पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं।

चंबा (आरएनआई) लूणा-छतराड़ी मार्ग पर पिकअप दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। इसमें तीन घायलों को टांडा रेफर कर दिया गया है। जबकि दो घायल उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। हादसा रविवार सुबह दस बजे घटित हुआ। जब पिकअप छतराड़ी से वापस लूणा लौट रही थी। उसी दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके चलते पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बता दें कि रास्ते से पैदल जा रहे तीन लोग भी पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से तीन लोगों को टांडा रेफर किया गया है। पुलिस घटना के कारणों का जांच करने में जुटी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






