लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार, जो दिखाते हैं सफलता का मार्ग

नई दिल्ली (आरएनआई) लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेताओं में शामिल लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्तूबर को हुआ था। इसी दिन गांधी जयंती भी मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का आदर्शपूर्ण उदाहरण है। नेहरू जी के निधन के बाद देश को एक नए प्रधानमंत्री की जरूरत पड़ी तो लाल बहादुर शास्त्री का नाम सामने आया।
शास्त्री जी के नेतृत्व में कृषि आंदोलन हुआ, जिसके कारण देश में खाद्य उत्पादन बढ़ा। लाल बहादुर शास्त्री ने श्वेत क्रांति के जरिए देश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाया। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया। उनकी जयंती के मौके पर आदर्श व्यक्तित्व के लिए लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचारों को पढ़ें और जीवन में आत्मसात करें।
यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो भारत का सिर शर्म से झुक जाएगा।
हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है, लोगों में एकता स्थापित करना।
देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।
हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।
कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने।
जब तक हम अपने किसानों के अधिकारों का समर्थन नहीं करेंगे, तब तक विकास संभव नहीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?






