लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 32 निलंबित, 20 पर एफआईआर, 245 कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Jun 10, 2023 - 16:45
 0  864

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक बार फिर से लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।राहत राशि के भुगतान में गड़बड़ी पाए जाने के बाद 245 अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

मध्यप्रदेश शासन ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 2018 से 2023 तक प्रदेश में बाढ़, अतिवृष्टि, सूखा और कीट प्रकोप जैसी आपदाओं से सरकार द्वारा दी जाने वाली राहत राशि के भुगतान में गड़बड़ी पाई है। ऐसे में 245 अधिकारी कर्मचारियों पर गाज गिरी है। इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। साथ ही चार करोड़ 34 लाख रुपए वसूल किए गए हैं। शासन द्वारा 11 कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ ही 20 पर एफआईआर दर्ज की गई है। वही 11 शासकीय सेवकों के खिलाफ दंड आदेश जारी किया गया हैं।

सिवनी सीहोर शिवपुरी भिंड और इंदौर में 20 लोगों के खिलाफ FIR  दर्ज की गई है वहीं विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए 131 प्रकरण में अभियोजन स्वीकृति जारी की गई थी। 11 तहसीलदार और नायब तहसीलदार के विरुद्ध लोकायुक्त में अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही 29 अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी जारी है।

इसके अलावा इंदौर में 4000 ट्रांजैक्शन को त्रुटिपूर्ण पाया गया है। विदिशा में 40 लाख 19 हजार का भुगतान और नियमित पाया गया है जबकि आगर मालवा में भी जांच कराई जा रही है। भिंड में 97 लाख रुपए वसूल करने के बाद 33 लाख का भुगतान किसानों को किया गया है।श्योपुर में गड़बड़ी करने वाली के बैंक खाते होल्ड कर दिए गए हैं। वही संपत्ति बेचकर 50 लाख रुपए वसूल किए गए हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राहत राशि में गड़बड़ी के मामले में नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। 32 लोगों को निलंबित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0